Jharkhand Weather: 2 दिन भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, तेज हवाएं

Jharkhand Weather Alert: 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में कहीं बारिश

बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण आठ और नौ दिसंबर को बारिश की संभावना
  • Jharkhand Weather Alert: 31 अगस्त और 1 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है।

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में कहीं बारिश तो कहीं धूप देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 31 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है।

सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और राज्य के मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

रांची में भी आज बादल छाए रहने और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD के रांची केंद्र के अनुसार, 31 अगस्त को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची में भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।

1 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

IMD के मुताबिक, 1 सितंबर को भी झारखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत कई इलाकों में विशेष सतर्कता की जरूरत है।

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान में 1 सितंबर को झारखंड के लिए भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

2 से 5 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर से 5 सितंबर तक झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। रांची में 1 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.