झारखंड के गौरव वीर सपूत लोकप्रिय शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतों की प्रतिमा बोकारो और गिरिडीह के चौराहे सीमा पर लगाने की मांग: सुखदेव हाजरा

गिरिडीह : झारखंड के गौरव लोकतंत्र के सजग प्रहरी पारा शिक्षकों के रहनुमा व स्वाभिमान का ताज जिन्होंने अपने स्वर्णिम काल में मुखर होकर निर्भीकता पूर्वक हमेशा गरीब गुरबों, बेबस लाचार और समाज के सभी वर्गों के हित के लिए तथा सामाजिक सुव्यवथाओं को सशक्त

Advertisement

गिरिडीह : झारखंड के गौरव लोकतंत्र के सजग प्रहरी पारा शिक्षकों के रहनुमा व स्वाभिमान का ताज जिन्होंने अपने स्वर्णिम काल में मुखर होकर निर्भीकता पूर्वक हमेशा गरीब गुरबों, बेबस लाचार और समाज के सभी वर्गों के हित के लिए तथा सामाजिक सुव्यवथाओं को सशक्त बनाने को लेकर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज को बुलंद करते हुए राजनीतिक विरासत को इतिहास के पन्नों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास का अमिट लकीर खींच दिया है ।
ऐसे वीर सपूत झारखंड वासियों के जननायक शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतों जी का प्रतिमा स्थापित करना इस झारखंड वासियों के लिए जीवन पर्यन्त यादगार तस्वीरें राज्य का गौरव बनकर हमेशा सूरज और चांद की तरह चमकता रहेगा।
राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों के तरफ से झारखंड सरकार से मांग की जाती है कि माननीय शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतों की तस्वीर गिरिडीह जिले और बोकारो जिले के सीमा क्षेत्र में चौंक चौराहों पर प्रतिमा स्थापित किया जाय।
साथ ही स्व टाइगर जगरनाथ महतों जी की राजनीतिक विरासत को महफूज रखने हेतु उनके एक लौता पुत्र अखिलेश महतों उर्फ राजू महतों को हफीजुल हसन के तर्ज पर शिक्षा मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी जानी चाहिए ताकि उनके अधूरे सपने को पूरा करने में सक्षम साबित हो सके।
यही उनके दिवंगत आत्मा की सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *