असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी: कल्पना सोरेन

गोसाईंगांव, असम। गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि अब जेएमएम असम के आदिवासी समुदायों के अधिकारों और हितों की रक्षा करेगी। विधायक ने

असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी: कल्पना सोरेन
Advertisement

गोसाईंगांव, असम। गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि अब जेएमएम असम के आदिवासी समुदायों के अधिकारों और हितों की रक्षा करेगी।

विधायक ने जोर देते हुए कहा कि असम विधानसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि यह इतिहास बनाने वाला चुनाव है। जनता बदलाव के लिए तैयार है और असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए जेएमएम प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी यह प्रतिबद्धता जारी रहेगी।

कल्पना सोरेन ने कहा, “आपका हर एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती प्रदान करेगा।”

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी लोगों से अपील की कि वे जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *