JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, CM आवास पर बढ़ी सुरक्षा

JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज है। CM आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर 100 से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। Ranchi : JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन

JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का आंदोलन तेज, CM आवास पर बढ़ी सुरक्षा
Advertisement
  • JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन तेज है। CM आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर 100 से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए गए।

Ranchi : JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव की संभावना को देखते हुए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

CM आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग

पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने के बाद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

ट्रैफिक रूट में भी बदलाव

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। मोरहाबादी से सूचना भवन की ओर आने-जाने वाले मार्ग को डायवर्ट किया गया है।

अचानक रूट बदलने से ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

10 अगस्त को हुआ था विधानसभा घेराव

इससे पहले 10 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर विधानसभा तक पहुंच गए थे। इसके बाद से प्रशासन छात्र आंदोलन को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *