झारखंड का भविष्य बनाने के लिए काम कर रही सरकार : कल्पना

Ranchi : विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राजनीति नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को मजबूत करने में लगी है। उन्होंने बताया कि जब से गठबंधन की सरकार बनी है, तब से राज्य का बजट 86

Advertisement

Ranchi : विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राजनीति नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को मजबूत करने में लगी है। उन्होंने बताया कि जब से गठबंधन की सरकार बनी है, तब से राज्य का बजट 86 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपये हो गया है, यानी करीब 70% की वृद्धि हुई है।

कल्पना ने कहा कि कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद झारखंड की आर्थिक विकास दर प्रभावित नहीं हुई और राज्य ने लगातार प्रगति की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट सिर्फ कागजों या आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका लाभ युवाओं, बुजुर्गों, माताओं और बहनों तक पहुंचेगा।

शिक्षा क्षेत्र में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 40 विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो सही नीतियों के प्रभाव को दर्शाता है। इसके अलावा, राज्य में सड़कें भी तेजी से बढ़ी हैं, सड़क लंबाई 5000 किलोमीटर से बढ़कर 15000 किलोमीटर हुई।

रेलवे परियोजनाओं पर उन्होंने कहा कि झारखंड का योगदान महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार को राज्य से जुड़ी रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से भी बजट के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *