कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया सुकुरहुट्टू सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Ranchi: क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा ने कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू सरना टोली से रिंग रोड तक 2.5 किलोमीटर लंबी कालिकरण एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर

कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया सुकुरहुट्टू सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Advertisement

Ranchi: क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा ने कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू सरना टोली से रिंग रोड तक 2.5 किलोमीटर लंबी कालिकरण एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक के कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर महतो,उप प्रमुख अंजय बैठा, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, तथा झामुमो नेता समनूर मंसूरी सहित कई स्थानीय नेता व ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक सुरेश बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक को धन्यवाद दिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *