अजय नाथ शाहदेव ने फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की नई शाखा का किया उद्घाटन

Ranchi : पूर्व उपमहापौर श्री अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की नई शाखा का उद्घाटन सेक्टर–03, एच.ई.सी कॉलोनी में किया। इस अवसर पर उन्होंने एकेडमी की निदेशिका केया घोष, जिनिया घोष और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और बच्चों का

अजय नाथ शाहदेव ने फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की नई शाखा का किया उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : पूर्व उपमहापौर श्री अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की नई शाखा का उद्घाटन सेक्टर–03, एच.ई.सी कॉलोनी में किया। इस अवसर पर उन्होंने एकेडमी की निदेशिका केया घोष, जिनिया घोष और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

Also Read : बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 24 घायल

उद्घाटन के मौके पर श्री शाहदेव ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी भी बेहद जरूरी है। मैं चाहता हूं कि हमारे झारखंड के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर राज्य और देश का नाम रोशन करें।

एकेडमी की निदेशिका केया घोष और जिनिया घोष ने बताया कि संस्थान में क्लासिकल एवं वेस्टर्न नृत्य, संगीत, पेंटिंग, फाइन आर्ट, जुंबा, एरोबिक्स जैसी विधाओं में बच्चों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की स्थापना वर्ष 2011 में यहीं सेक्टर–03 में हुई थी और अब तक सैकड़ों बच्चों ने यहां से प्रशिक्षण लेकर कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आज से यह एकेडमी अपने नए भवन से संचालित होगी। संस्थान की एक अन्य शाखा बिरसा चौक में भी कार्यरत है।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.