लातेहार में उग्रवादियों ने रेलवे साइडिंग पर चलाई गोलियां

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मालहन रेलवे स्टेशन के निकट तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी की साइट पर शुक्रवार की शाम उग्रवादियों ने हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें कंपनी के एक इंजीनियर तथा दो मजदूरों को गोली लगी है।

Advertisement

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मालहन रेलवे स्टेशन के निकट तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी की साइट पर शुक्रवार की शाम उग्रवादियों ने हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें कंपनी के एक इंजीनियर तथा दो मजदूरों को गोली लगी है। तीनों घायलों का चंदवा में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है।

घायल कर्मियों में इंजीनियर शिव कुमार यादव औरंगाबाद बिहार, विशेश्वर यादव सिरम बालूमाथ व विकास यादव सिरम, बालूमाथ हैं। सूचना के बाद एसपी अंजनी अंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बरकाकाना से लेकर बरवाडीह तक रेलवे के तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर उग्रवादियों ने शुक्रवार की शाम अचानक कंपनी के साइडिंग पर हमला बोल दिया और दहशत बनाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग किया इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी । घटना में इंजीनियर शिव कुमार यादव की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *