अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता कक्ष के निर्माण के लिए आवंटित जमीन पर काम शुरू कराने के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जा
अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Gayaji: गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता कक्ष के निर्माण के लिए आवंटित जमीन पर काम शुरू कराने के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिवक्ता कक्ष के निर्माण के लिए सरकार की ओर से जमीन और राशि आवंटित की गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश मिला था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि काम शुरू होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जाने लगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

समझाने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

पुलिस के कथित हस्तक्षेप के विरोध में अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर दी। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर अधिवक्ता कक्ष के निर्माण के लिए सरकारी स्तर से आवंटन हुआ है, वहां निर्माण कार्य में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पुलिस की कथित भूमिका की जांच कराने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.