पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन, विकल्प नहीं – डॉ. आभा का संदेश

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) ने कांके स्थित अपने कार्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. शंभू प्रसाद सिंह और पर्यावरणप्रेमी डॉ.

पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन, विकल्प नहीं – डॉ. आभा का संदेश
Advertisement

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.) ने कांके स्थित अपने कार्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. शंभू प्रसाद सिंह और पर्यावरणप्रेमी डॉ. कुमारी आभा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

Also Read : फ्रेंच ओपन 2025: सबालेंका ने स्वियातेक को हराकर रचा इतिहास

इस विशेष मौके पर डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का समय हमें चेतावनी दे रहा है – यदि हम अब भी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाज़ा भुगतेंगी। उन्होंने कहा, “पेड़ न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वायुमंडल को भी संतुलित बनाए रखते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा में भी रुचि लें और कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाएं।

वहीं, ट्रस्ट की सह-संस्थापक डॉ. कुमारी आभा ने पर्यावरणीय संकट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “ऑक्सीजन के लिए कोई विकल्प नहीं है। पेड़ ही इसका स्थायी स्रोत हैं। हर पौधा एक जीवन की उम्मीद है, और आज लगाया गया पौधा कल एक छाया बनकर हमें शुद्ध हवा देगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हरियाली की ओर एक कदम” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक सोच है जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, ट्रस्ट के सदस्य, युवा एवं स्कूली बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने पौधारोपण में सक्रियता से भाग लिया और भविष्य में पेड़ों की देखरेख का संकल्प लिया।

इस आयोजन में सत्येंद्र कुमार, डॉ. विवेक राय, विपिन यादव, मघ्या सिंह, अंजिका, नीरज, दीपक, ललु, मधु, लवकुश और तिरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

पर्यावरण दिवस का यह आयोजन न केवल हरियाली का संदेश लेकर आया, बल्कि यह यह भी दिखा गया कि सामूहिक प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *