झारखंड में कमल खिलेगा और परिवर्तन आएगा : शिवराज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now West Singhbhum। झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा साेमवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। इसके बाद बहरागोड़ा के शाखा मैदान में एक विशाल

झारखंड में कमल खिलेगा और परिवर्तन आएगा : शिवराज
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

West Singhbhum। झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा साेमवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। इसके बाद बहरागोड़ा के शाखा मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा में भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राज्य में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और परिवर्तन आएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह झामुमो नहीं, बल्कि जुर्म, मर्डर और माफिया की सरकार है, जिसे हेमंत सोरेन चला रहे हैं।

शिवराज ने हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा, हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे लेकिन चार साल और 10 महीने बीत गए और कुछ नहीं किया। अब चुनाव के नजदीक आते ही दौड़ कराने लगे, जिसमें 15 नौजवानों की जान चली गई। चौहान ने कहा कि करीब 2.87 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही, पहली कैबिनेट बैठक में नौजवानों को रोजगार देने का फैसला लिया जाएगा।

हेमंत आएगा, दाना डालेगा, एक हजार बांटेगा

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और कहा, झारखंड में न बेटी, न माटी, न रोटी सुरक्षित है। सभा के दौरान कुछ महिलाओं ने मंच पर आकर उन्हें मिट्टी भेंट की, जिस पर चौहान ने वचन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर बेटी, माटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हेमंत सरकार पर विदेशी घुसपैठियों को शह देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो इन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन ने चूल्हा खर्च के नाम पर 2,000 रुपये देने का वादा किया था, अब चुनाव के वक्त मंईयां सम्मान के नाम पर 1,000 रुपये देकर जनता को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमें इस जाल में नहीं फंसना है।

राज्य में एनआरसी लागू होगा

चौहान ने झारखंड के गरीबों के लिए पक्के मकान देने की बात की। उन्होंने कहा, हमारी सरकार बनने पर हर गरीब का पक्का मकान बनाया जाएगा और मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी लागू किया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर बाहर किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि आप हमें परिवर्तन दीजिए, हम आपको बेहतर झारखंड देंगे। कमल फूल पर बटन दबाकर इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। हम झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे।

लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार : बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पांचवी परिवर्तन यात्रा है जो यहां से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने झामुमो सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा, यह सरकार पिछले पांच वर्षों से झारखंड को लूट रही है। जमीनों का फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार चरम पर है। हमें ऐसे लुटेरों को सत्ता से बाहर करना है। भाजपा ही झारखंड को बना सकती है और झारखंड भाजपा के दिलों में बसता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी और राज्य के हितों के साथ धोखा कर रही है। अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.