कोडरमा रेलवे स्टेशन पार्किंग में देर रात भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Koderma : झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय पार्किंग क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बहुत कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा

कोडरमा रेलवे स्टेशन पार्किंग में देर रात भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Advertisement

Koderma : झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय पार्किंग क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बहुत कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि शुरुआती समय में आग के तेजी से फैलने की आशंका थी, जिससे रेलवे के महंगे केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। स्थिति कुछ देर के लिए गंभीर बन गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर ली गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *