खुद को आईएएस अधिकारी बताकर किराए पर रह रहे व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत तथाकथित आईएएस अधिकारी ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक

Advertisement

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत तथाकथित आईएएस अधिकारी ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक खुद को मध्य प्रदेश का आईएएस अधिकारी बताकर पिछले एक साल से किराए पर घर लेकर अकेले रह रहा था।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत कुअंरा गांव में 54 वर्षीय युवक किरण कुमार सिंह चंदेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक पिछले एक साल से किराए पर घर लेकर अकेले रह रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाकाई लोगों ने बताया है कि मृतक युवक खुद को मध्य प्रदेश का आईएएस अधिकारी बताता था। पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *