सुपौल में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बैठक, 893 आवेदन मिले

सुपौल। छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण मिश्र सभा भवन में शनिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक हुई। इसके अलावा प्रखंड कृषि सभा भवन में उर्वरक विक्रेताओं और सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय,

सुपौल में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बैठक, 893 आवेदन मिले

सुपौल। छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण मिश्र सभा भवन में शनिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक हुई। इसके अलावा प्रखंड कृषि सभा भवन में उर्वरक विक्रेताओं और सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, सुरपतगंज में प्रधानाध्यापकों के साथ भी बैठक आयोजित की गई।

तीनों बैठकों की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने की। उन्होंने मनरेगा कर्मियों, उर्वरक विक्रेताओं और प्रधानाध्यापकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तार से जानकारी दी।

लाभुकों को योजना से जोड़ने की अपील

बीडीओ ने संबंधित कर्मियों से योजना का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सोमवार को प्रखंड सभागार में लाभुकों को लाया जाए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक बिजली बिल, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और छत के स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सुविधा प्ले स्टोर पर उपलब्ध ‘सुविधा बिहार ऐप’ और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है।

सोलर प्लांट पर 98 हजार तक अनुदान

बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभुकों को बैंकों के माध्यम से 5.75 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिलेगी। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक का अनुदान केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।

893 आवेदन, 11 घरों में इंस्टॉलेशन

बीडीओ के अनुसार, छातापुर प्रखंड में अब तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 893 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 770 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 123 आवेदन वेंडर स्तर पर प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि प्रखंड में अब तक 11 घरों में सोलर प्लांट इंस्टॉल किया जा चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.