नर्सिंग कॉलेज में रिजल्ट पर हंगामा, छात्र-गार्ड भिड़े

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Nalanda : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में शनिवार को बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खराब रिजल्ट की शिकायत लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं और

नर्सिंग कॉलेज में रिजल्ट पर हंगामा, छात्र-गार्ड भिड़े
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Nalanda : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में शनिवार को बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खराब रिजल्ट की शिकायत लेकर पहुंचे छात्र-छात्राओं और गार्ड-बाउंसरों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक छात्रा के सिर में चोट लगी और उसका सिर फट गया।

छात्रों का आरोप है कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं रिजल्ट की शिकायत लेकर प्रबंधन से मिलने पहुंचे थे। कई छात्रों को 2 से 15 अंक तक मिले हैं। आदित्या को 3.5, समरेश को 2 और मोना को 7 नंबर मिलने के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ गया।

मुख्य गेट पर हुआ विवाद

छात्रों के अनुसार, प्रबंधन ने मुख्य गेट में ताला लगा दिया था। अंदर जाने को लेकर छात्रों और गार्ड के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान एक गार्ड ने हॉकी से एक छात्रा पर हमला कर दिया।

इसके बाद छात्राएं भी भड़क गईं और गार्डों के साथ मारपीट शुरू हो गई। छात्रों का आरोप है कि बाउंसरों ने बाहर से लोगों को बुलाया और छात्रों की बांस से पिटाई की। कुछ देर तक कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

हंगामे की सूचना मिलने पर भागनबिगहा थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो गार्ड, एक बाउंसर और उसके भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.