जीएनआईओटी में मेराकी कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंच

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) द्वारा 27 जून 2025 को इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में मेराकी 2025 नामक भव्य प्रेरणादायक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन

जीएनआईओटी में मेराकी कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंच
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) द्वारा 27 जून 2025 को इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में मेराकी 2025 नामक भव्य प्रेरणादायक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पीजीडीएम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और मार्गदर्शन हेतु किया गया, जिसका उद्देश्य नेतृत्व, आत्मविश्वास और नवाचार को बढ़ावा देना था।

जीएनआईओटी में मेराकी कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंच
जीएनआईओटी में मेराकी कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंच

Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उद्घाटन समारोह में आईपीएस निधिन वलसन, संस्था के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की विशेषता रहे देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभंकर मिश्रा, चाय सुट्टा बार के को-फाउंडर अनुभव दुबे, बेलाविटा के सीईओ आकाश आनंद, जिप इलेक्ट्रिक के सीईओ आकाश गुप्ता और रीडर्स बुक्स क्लब के फाउंडर डॉ. अमिएत्त कुमार, जिन्होंने युवाओं को जीवन, करियर और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रेरित किया।

सोनू शर्मा ने स्किल बेस्ड लर्निंग पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज का छात्र सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भी तैयार होना चाहिए। शुभंकर मिश्रा ने युवाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। अनुभव दुबे ने अपनी संघर्षभरी सफलता की कहानी साझा की, तो वहीं आकाश आनंद ने ब्रांड निर्माण और वैश्विक सोच की अहमियत बताई।

आईपीएस निधिन वलसन ने छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “एक युवा अगर अपने उद्देश्य के प्रति स्पष्ट और समर्पित है, तो वह असाधारण बदलाव ला सकता है।”

संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह और निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई और बताया कि यह केवल शुरुआत है, आगामी सप्ताह में कॉरपोरेट जगत की और भी हस्तियां छात्रों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी शर्मा और रानू सक्सेना ने किया तथा समापन डॉ. रुचि रायत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.