डकैती के आरोपी मनोज मुंडा के घर ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार

Ranchi : झारखंड की राजधानी से सटे बुढ़मू थाना क्षेत्र में कानून का डंका अब ढोल-नगाड़ों के साथ बजने लगा है। डकैती जैसे गंभीर मामले में वांछित आरोपी मनोज मुंडा पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा कर दिया। यह

डकैती के आरोपी मनोज मुंडा के घर ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी से सटे बुढ़मू थाना क्षेत्र में कानून का डंका अब ढोल-नगाड़ों के साथ बजने लगा है। डकैती जैसे गंभीर मामले में वांछित आरोपी मनोज मुंडा पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा कर दिया। यह कार्रवाई बुढ़मू थाना कांड संख्या 73/21 के तहत की गई है, जिसमें आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395 (डकैती) के तहत मुकदमा दर्ज है।

Also Read : जीएनआईओटी में मेराकी कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को मिला प्रेरणा का मंच

पुलिस टीम ने यह कदम अदालत के आदेश पर उठाया है ताकि आम जनता भी जान सके कि यह अपराधी फरार है और जल्द से जल्द अदालत में आत्मसमर्पण करे।
इश्तेहार चस्पा करने की यह कार्रवाई अवर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें पिपरवार थाना पुलिस की भी भागीदारी रही। पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी के नगड़ू होसीर (पिपरवार, जिला चतरा) स्थित पैतृक घर पहुंची और वहां पर विधिवत इश्तेहार लगाया।

मनोज मुंडा, स्व. अर्जुन मुंडा का पुत्र है और उस पर साल 2021 में लूटकांड में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी काफी समय से फरार है और सभी प्रयासों के बावजूद गिरफ्त में नहीं आया है। अब यदि वह निर्धारित समय सीमा में अदालत में हाजिर नहीं होता, तो कुर्की-जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ऐसे संगीन मामलों के आरोपी वर्षों तक खुलेआम घूमते कैसे रह जाते हैं, जबकि पुलिस आए दिन सक्रियता के दावे करती है। पुलिस का कहना है कि यह इश्तेहार कार्रवाई अब हर ऐसे फरार आरोपी के खिलाफ की जाएगी जो कोर्ट के समन के बावजूद पेश नहीं हो रहे।

इस तरह की कार्यवाहियों का उद्देश्य ना केवल अपराधियों पर दबाव बनाना है बल्कि आम जनता को भी यह दिखाना है कि कानून की पकड़ से कोई नहीं बच सकता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.