झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में 29 जून को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा शनिवार

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में 29 जून को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

Also Read : ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला नहीं रहीं, अस्पताल में तोड़ा दम

राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सक्रियता के कारण बारिश की तीव्रता लगातार बनी हुई है। 1 जून से 27 जून तक झारखंड में औसत 160.2 मिमी बारिश के मुकाबले अब तक 298.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य से 86% अधिक है।

खूंटी जिले में सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान खूंटी जिले में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक है। वहीं राजधानी रांची में 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

राजधानी में हल्की बारिश और बादल छाए रहे
शनिवार को रांची और उसके आस-पास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की फुहारों से मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

प्रमुख शहरों में तापमान (डिग्री सेल्सियस):

  • रांची: 27.6

  • जमशेदपुर: 31.3

  • डालटेनगंज: 30.8

  • बोकारो: 32.5

  • चाईबासा: 31.4

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जाने से बचें, आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी येलो अलर्ट का पालन करें।

झारखंड में मॉनसून की यह सक्रियता खेती के लिए अच्छी खबर हो सकती है, लेकिन निचले क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.