हथियार की दुकान खुलने से किसानों को होगा फायदा-विधायक सौतून

रि-भोई (मेघालय)। रि-भोई जिलांतर्गत नोंग्पो थाना क्षेत्र के बर्नीहाट पुलिस चौकी इलाके में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा हथियार ओर गोलाबारूद (आर्म्स एंड एम्युनेशन) की दुकान का उद्घाटन हुआ है। इसका उद्घाटन नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के स्थानीय विधायक स्सथोनोस सौतून ने फीता काटकर किया। दुकान

Advertisement

रि-भोई (मेघालय)। रि-भोई जिलांतर्गत नोंग्पो थाना क्षेत्र के बर्नीहाट पुलिस चौकी इलाके में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा हथियार ओर गोलाबारूद (आर्म्स एंड एम्युनेशन) की दुकान का उद्घाटन हुआ है। इसका उद्घाटन नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के स्थानीय विधायक स्सथोनोस सौतून ने फीता काटकर किया।

दुकान के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्थानीय विधायक सौतून ने कहा कि बर्नीहाट इलाके में आर्म्स एंड एम्युनिशन का डीलर खुलने के बाद खासकर राज्य और मेरे क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

ज्ञात हो कि पहाड़ी राज्य होने के चलते मेघालय में जंगली जानवरों से किसान काफी परेशान रहते हैं। इसलिए किसानों को एयर गन की काफी आवश्यकता होती है। ऐसे में इलाके में हथियार की दुकान खुलने से खासकर किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें अब एयर गन खरीदने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

इस मौके पर ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक उज्जल किशोर कानू ने मंगलवार को बताया कि हमारे यहां सिंगल बैरल, डबल बैरल, पिस्तौल, रिवाल्वर, राइफल आदि लोग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आसानी से खरीद सकते हैं। 16 हजार रुपए से लेकर 70 हजार रुपए तक के हथियार हमारे पास उपलब्ध हैं।

ईस्ट इंडिया कंपनी आर्म्स एंड एनिमेशन डीलर काफी लंबे समय से हथियारों बिक्री करते आ रहा है। हमारे इस दुकान से मेघालय के लोगों को लाइसेंस मिलने के बाद हथियार खरीदने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद हमारे यहां पर आसानी से हथियार खरीद सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *