कटिहार में 2.77 लाख पेंशन लाभुकों के खाते में पहुंचे ₹32 करोड़ से अधिक

कटिहार: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जुलाई 2026 की पेंशन राशि कटिहार जिले के 2,77,671 लाभुकों के बैंक खातों में सीधे DBT के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 1,100 रुपये पेंशन राशि के हस्तांतरण से जुड़े कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में

कटिहार में 2.77 लाख पेंशन लाभुकों के खाते में पहुंचे ₹32 करोड़ से अधिक
Advertisement

कटिहार: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जुलाई 2026 की पेंशन राशि कटिहार जिले के 2,77,671 लाभुकों के बैंक खातों में सीधे DBT के माध्यम से भेजी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 1,100 रुपये पेंशन राशि के हस्तांतरण से जुड़े कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में लाइव प्रसारण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी कटिहार, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक सभागार से जुड़े। जिले के लाभुकों के बीच कुल ₹32,06,71,000 यानी 32 करोड़ 6 लाख 71 हजार रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित किए गए।

वृद्धजन पेंशन योजना में सबसे अधिक लाभुक

योजनावार आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक 1,46,460 लाभुकों को ₹17,25,00,000 की राशि भेजी गई।

वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 54,194 लाभुकों के खातों में ₹6,02,22,800 की राशि हस्तांतरित की गई।

दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि भी जारी

बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 30,828 लाभुकों को ₹3,47,43,500 DBT के जरिए दिए गए। इसके अलावा लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 25,106 लाभुकों को ₹2,83,62,600 की राशि मिली।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 19,673 लाभुकों के खातों में ₹2,32,86,700 भेजे गए।

वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 1,410 लाभुकों को ₹15,55,400 की राशि हस्तांतरित की गई।

DBT के जरिए सीधे खातों में पहुंची राशि

जिले में सभी योजनाओं के तहत पात्र पेंशनधारियों को समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए DBT के माध्यम से भुगतान किया गया। इससे जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में पहुंचाई गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.