कोडरमा में फूड प्वाइजनिंग से 70 से अधिक बीमार

Koderma। जिले के सदर प्रखंड के बलरोटांड़ और गोसाईंटोला में चाट और गुपचुप खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। शनिवार सुबह बीमार लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। ऐसे में लोगों

Advertisement

Koderma। जिले के सदर प्रखंड के बलरोटांड़ और गोसाईंटोला में चाट और गुपचुप खाने से 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं। शनिवार सुबह बीमार लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब थे। ऐसे में लोगों ने हंगामा किया। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सभी का इलाज शुरू किया गया। बीमार सभी लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।

डीसी मेघा भारद्वाज ने सभी के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद ही छुट्टी देने की बात कही है। बताया जाता है कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह, डीडीसी ऋतुराज, एसडीओ संदीप कुमार मीणा, सीएस डॉ अनिल कुमार व अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। साथ ही मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी मेघा भारद्वाज ने ड्यूटी से नदारद पाए गए चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया।

NTPC ने रांची ट्रैफिक पुलिस को दिये 50 बॉडी-वॉर्न कैमरे

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कहा कि फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं। जब तक वे लोग पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक अस्पताल में ही रख कर बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को सभी प्रमुख मेला स्थल और होटलों में जांच करने का निर्देश दिया गया है। मिलावटी सामान बेचते पकड़े जाने पर दुकान को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि गुपचुप-चाट बेचने वाले से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के संचालन के लिए डॉ. रंजीत कुमार को सदर अस्पताल कोडरमा के उपाधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उन्हें यह कहा गया है कि डॉ. मनोज कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक सदर अस्पताल कोडरमा से उपाधीक्षक का प्रभार 24 घंटे के अंदर ग्रहण कर सदर अस्पताल कोडरमा के भौतिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया ने चार पहिया वाहन विक्रेताओं के साथ साझा स्टाॅल लगाया

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को बच्चे समेत बड़े लोगों ने ठेले वाले से चाट और गुपचुप खाया था।रात में सबकी तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी और दस्त होने लगा। शनिवार की सुबह सभी को सदर अस्पताल लाया गया।

फूड प्वाइजनिंग से हुए बीमार

रौशन कुमार (12), रोशनी कुमारी (10), रितिक कुमार (9), दीपांशु कुमार (2), ऋषि कुमार (6), वर्षा कुमारी (9), रियांश कुमार (5), निशु कुमारी (12), सोनू कुमार (21), ममता देवी (24), गीता देवी (50), काजल कुमारी (16), काजल कुमारी (26), सिद्धार्थ कुमार (8), सतीश कुमार (10), सत्यम कुमार (5), आशीष कुमार (12), शिवम कुमार (11), अमित कुमार (10), वर्षा कुमारी (10) सहित अन्य हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.