बैंक ऑफ इंडिया ने चार पहिया वाहन विक्रेताओं के साथ साझा स्टाॅल लगाया

Ranchi: त्योहारों के इस ख़ास दौर में चार पहिया वाहनों के प्रति ग्राहकों के रूझान और उनकी सहूलियत को देखते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया ने रांची के प्रमुख वाहन डीलर्स शोरूम के साथ त्वरित वाहन ऋण प्रसंस्करण के लिए संयुक्त रूप से स्टॉल लगाना जारी

Advertisement

Ranchi: त्योहारों के इस ख़ास दौर में चार पहिया वाहनों के प्रति ग्राहकों के रूझान और उनकी सहूलियत को देखते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया ने रांची के प्रमुख वाहन डीलर्स शोरूम के साथ त्वरित वाहन ऋण प्रसंस्करण के लिए संयुक्त रूप से स्टॉल लगाना जारी रखा है। इसी क्रम में शनिवार को एस एस मोटोजेन टाटा, फेयरडील हुंडई तथा बासुदेब टाटा के साथ संयुक्त रूप से बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा स्टाल लगाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया झारखंड राज्य का लीड बैंक है, जो त्योहारी ऑफ़र के अंतर्गत कम से कम काग़ज़ी कार्यवाई पर न्यूनतम 8.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ तथा प्रसंस्करण शुल्क में 100 फ़ीसदी की छूट पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *