शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से किया गया मां शारदे की पूजा

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडाल में मां सरस्वती की भक्तिमय गीतों से आसपास का क्षेत्र गूंजयमान हो गया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों समेत अन्य स्थानों पर मां

शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से किया गया मां शारदे की पूजा
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडाल में मां सरस्वती की भक्तिमय गीतों से आसपास का क्षेत्र गूंजयमान हो गया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों समेत अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्हाबाद, मध्य विद्यालय बरकट्ठा, डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो, पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कपका, मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी, यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल सलैया, मनःस्थली विद्यापीठ परबत्ता, कन्या पल्स टू उच्च विद्यालय बेलकपी, जन जन कम्प्यूटर साक्षरता अभियान बरकट्ठा समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों तथा शिव मंदिर बंडासिंघा क्लब, सार्वजनिक सरस्वती पूजा समिति कोनहारा कला, राम क्लब बरकट्ठा, युवा शक्ति क्लब मासीपीढी समेत कई जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से किया गया।

वही गुरुकुल शिशु विद्या मंदिर गोरहर, भैया डीह में धूमधIम से मां सरस्वती पूजा किया गया। शिक्षकों के साथ बच्चे और अभिभावकों का भी पूजा में बढ़चढ़ कर योगदान रहा। निदेशक कार्तिक करण ने कहा मंगलवार को माँ सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। लग्नवां में भी स्वर्ण जयंती क्लब में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना से लोगों में ज्ञान का सृजन होता है। इसलिए स्कूलों में विद्या देवी की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *