ECL में आयोजित राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन 2023 सफलतापूर्वक सम्पन्न

Asansol : हिंदी भाषा के संवर्धन के उद्देश्य से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) एवं काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में एक दिवसीय “राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, 2023” का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय– “हिंदी : समाज

हिन्दी सम्मेलन 2023 सफलतापूर्वक सम्पन्न
Advertisement

Asansol : हिंदी भाषा के संवर्धन के उद्देश्य से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) एवं काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को आसनसोल के रवीन्द्र भवन में एक दिवसीय “राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन, 2023” का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय– “हिंदी : समाज और साहित्य” था। सम्मेलन की अध्यक्षता ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहुती स्वाईं ने की। आहुती ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए समाज और साहित्य के महत्व को समझते हुये आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इंडियन बैंक द्वारा पीएमजेजेबीवाई लाभार्थियों के बीमा दावा का वितरण

उन्होंने कहा कि हिन्दी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर सदैव अनेकता में एकता की भावना को पुष्ट किया है। ईसीएल एवं इसके समस्त खनन क्षेत्र राजभाषा (हिंदी) के संवर्धन के लिए सदैव ऊर्जावान और सतत प्रयासरत हैं । साथ ही उन्होंने कहा की भाषा के साथ नए सिरे से जुड़ना एवं जोड़ना, हमारे कर्तव्यबोध में शामिल हो जाना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कोलकाता के बाबा साहेब अम्बेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ) सोमा बंद्धोपाध्याय, छत्तीसगढ़ के शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सदानन्द शाही एवं शांति निकेतन के विश्व-भारती विश्वविद्यालय के भाषा भवन के पूर्व प्रिंसिपल एवं हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामेश्वर प्रसाद मिश्र एवं हावड़ा के हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय कुमार भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इंडियन बैंक द्वारा पीएमजेजेबीवाई लाभार्थियों के बीमा दावा का वितरण

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रणाधीन बर्नपुर-आसनसोल नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की संयुक्त सचिव एवं ईस्को स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) सुस्मिता रॉय, काज़ी नज़रूल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. शान्तनु बनर्जी, बी.बी. कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय एवं आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजेन्द्र कुमार द्वारा सम्मेलन में विषय केन्द्रित संभाषण किया गया। सम्मेलन में स्थानीय केएनयू, बी.सी. कॉलेज, बी.बी. कॉलेज, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज, कुल्टी कॉलेज एवं अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रहीं। केएनयू के हिंदी विभाग के संयोजक बिजय कुमार साव ने स्वागत भाषण दिया। मंच का संचालन केएनयू के सहायक प्रोफेसर प्रतिमा प्रसाद एवं ईसीएल की राजभाषा कर्मी सुमेधा भारती द्वारा किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *