वेस्ट मैनेजमेंट की चुनौतियों के लिए पीपीपी मॉडल लाने की जरूरतः गडकरी

इन्दौर। नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। बिल्डिंग द फ्यूचर ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट एंड रीसाइकलिंग इंडिया विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के देश-भर

Advertisement

इन्दौर। नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। बिल्डिंग द फ्यूचर ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट एंड रीसाइकलिंग इंडिया विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के देश-भर से प्रतिनिधि शामिल हुए। होटल मेरियट में आयोजित कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (वर्चुअल उपस्थिति), इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नेशनल सॉलिड वेस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमिया साहू तथा उपाध्यक्ष संदीप पटेल की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि सॉलिड वेस्ट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट बडी चुनौतियां है। यह सेक्टर फंड की कमी से भी जुझ रहा है ऐसे में इस सेक्टर में प्रायवेट इनवेस्टमेंट के लिए इनोवेटिव पीपीपी मॉडल लाना जरुरी है। सडक निर्माण के प्रोजेक्ट में सरकार एचएएम मॉडल लाई है। इसी तरह के मॉडल की जरुरत वेस्ट मैनेजमेंट में भी है। उन्होंने कहा कि इनोवेटिव पीपीपी मॉडल से वेस्ट से वेल्थ भी जनरेट होगी। इसके लिए इस प्रोजेक्ट में प्रुवन टैक्नोलॉजीकच्चे माल की उपलब्धता, इकोनामिक वायेबिलिटी और मार्केटिबिलिटी जरुरी है। वर्तमान में सडक बनाने के लिए सडक मंत्रालय नगर निगमों से सेग्रीगेटेड वेस्ट रॉ-मटेरियल खरीद रहा है । इससे वेस्ट मैनेजमेंट को नई दशा और दिशा मिलेगी।

इस कांफ्रेंस मे देश भर से इंडस्ट्री एक्सपर्ट, उद्योगपति और इस सेक्टर के प्रमुख हस्तियां आई है, जिन्होंने इस फील्ड में अपनी सफलता, चुनौतियों और हल पर बात की। चर्चा के दौरान इंडस्ट्रीज का दिग्गजों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग, साथ ही कार्बन क्रेडिट,ई एस जी, प्लास्टिक वेस्ट, बायो वेस्ट तथा इन्नोवेशन और टेक्नोलॉजी पर बात की। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कॉफी विद एक्सपर्ट नाम से सत्र आयोजित किए गए।

पहले सत्र में फ्री सस्टेनेबिलिटी के सीईओ मसूद मलिक, साहस जीरो वेस्ट के सीईओ विलियम रोडरिगस, आईआईडब्ल्यू एम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बिनिशा पी, एवर इनवायरो के सीईओ बशीर अहमद शिराजी ने अपने विचार व्यक्त किए। कॉफी विद एक्सपर्ट के दूसरे सेशन में ईशित्वा रोबोटिक्स के संदीप सिंह, उद्योगपति वरुण कराड, जिग्मा ग्लोबल एनवायरन सॉल्यूशन के नागेश चीनीवर्था, लैंडबैल जीएफएस के एमडी सौरभ शाह, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की भविष्य की संभावनाओं पर बात की। कांफ्रेंस के दूसरे दिन सभी एक्सपर्ट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की विजिट करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *