नीरजा सहाय डीएवी के छात्रों का जलवा: 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रितेश ने किया टॉप

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। दसवीं के छात्र रितेश चंद्रशेखर का 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजदीप

नीरजा सहाय डीएवी के छात्रों का जलवा: 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रितेश ने किया टॉप
Advertisement

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। दसवीं के छात्र रितेश चंद्रशेखर का 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजदीप राज ने 95.8% अंकों के साथ दूसरा और माही सिंह ने 94.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Also Read : कांके में हादसे को दावत दे रहा है विशाल सुखा पेड़, स्थानीय लोगों ने की अविलंब हटाने की मांग

परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उल्लास और गर्व का माहौल रहा। छात्रों और उनके अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों और प्राचार्या श्रीमती किरण यादव का आभार प्रकट किया।

प्राचार्या श्रीमती यादव ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय के इस शानदार परिणाम से पूरे कांके क्षेत्र में खुशी की लहर है और नीरजा सहाय डीएवी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासन से हर विद्यार्थी सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.