बिहार के दो शहरों में बिछेगा पानी का नया नेटवर्क, ₹280 करोड़ से होगा जलापूर्ति का विस्तार

Patna : बिहार सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत मुंगेर और जमालपुर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब ₹280 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दोनों शहरों में जलापूर्ति परियोजनाएं पूरी होने के बाद 17,745 घरों को नल के जरिए

बिहार के दो शहरों में बिछेगा पानी का नया नेटवर्क, ₹280 करोड़ से होगा जलापूर्ति का विस्तार
Advertisement

Patna : बिहार सरकार ने अमृत 2.0 योजना के तहत मुंगेर और जमालपुर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब ₹280 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दोनों शहरों में जलापूर्ति परियोजनाएं पूरी होने के बाद 17,745 घरों को नल के जरिए नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है।

केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT 2.0) के तहत दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मुंगेर जलापूर्ति परियोजना फेज-1 के लिए ₹177.72 करोड़ और जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹102.23 करोड़ मंजूर किए गए हैं। दोनों योजनाओं की कुल लागत ₹279.95 करोड़ होगी।

मुंगेर में 10,540 घरों को मिलेगा नल का पानी

नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, मुंगेर में परियोजना के तहत 10,540 घरों को नल का कनेक्शन दिया जाएगा।

इसके अलावा 53 MLD क्षमता का नया जलशोधन संयंत्र बनाया जाएगा। मौजूदा 14 MLD जलशोधन संयंत्र का भी नवीनीकरण किया जाएगा।

परियोजना के तहत शहर में छह नए जलमीनार बनाए जाएंगे, जबकि तीन मौजूदा जलमीनारों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पानी की आपूर्ति के लिए करीब 199 किलोमीटर लंबा जल वितरण नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।

जमालपुर में 7,205 घरों तक पहुंचेगा पानी

जमालपुर जलापूर्ति परियोजना के तहत 7,205 घरों को नल का जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। शहर में चार नए जलमीनार बनाए जाएंगे।

साफ पेयजल की आपूर्ति के लिए करीब 20.77 किलोमीटर राइजिंग मेन और लगभग 17.49 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क तैयार किया जाएगा। परियोजना में जल भंडारण और पंप हाउस से जुड़े जरूरी कार्य भी शामिल हैं।

17,745 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद मुंगेर और जमालपुर के कुल 17,745 परिवारों को नियमित नल-जल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

नई पाइपलाइन, जलमीनार और जलशोधन संयंत्रों के निर्माण एवं विस्तार से दोनों शहरों की पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। इससे शहरी इलाकों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.