प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दो दर्जन ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में गुरुवार तड़के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक एनआईए की कई टीमों ने राज्य में पीएफआई के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की

Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में गुरुवार तड़के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक एनआईए की कई टीमों ने राज्य में पीएफआई के दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

राज्य के एनार्कुलम एवं तिरुवनंतपुरम स्थित पीएफआई के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है। पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद इस संगठन के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। जानकारी मिली थी कि इस संगठन से जुड़े लोग दोबारा सक्रिय होकर पीएफआई को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे थे।

इससे पहले बीते कुछ माह में एनआईए के खिलाफ देशव्यापी छापेमारी हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में पीएफआई के आईएसआईएस जैसे कुख्यात आतंकी संगठनों से सांठगांठ का पर्दाफाश हुआ था। जिसके बाद पीएफआई और इससे जुड़े कुछ अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *