NTPC स्वयंसिद्ध महिला क्लब ने गर्भवती महिलाओं को दिए पौष्टिक खाद्य पदार्थ

Ranchi। NTPC स्वयंसिद्धा महिला क्लब, कोयला खनन मुख्यालय ने शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन पर जागरुकता पैदा करने के लिए सीएसआर पहल रूप में खाद्य पदार्थ दिए। यह पहल स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब की अध्यक्ष रेखा जैन के मार्गदर्शन में आशा होम, तुपुदना के

Advertisement

Ranchi। NTPC स्वयंसिद्धा महिला क्लब, कोयला खनन मुख्यालय ने शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन पर जागरुकता पैदा करने के लिए सीएसआर पहल रूप में खाद्य पदार्थ दिए।

यह पहल स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब की अध्यक्ष रेखा जैन के मार्गदर्शन में आशा होम, तुपुदना के सहयोग से की गई। इस पहल के तहत, महिला कल्याण विंग ने स्थानीय समुदाय की 40 गर्भवती महिलाओं को सहायता प्रदान की।

जानें कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

इस अवसर पर जैन ने लाभार्थियों को खाद्य सामग्री जैसे काजू, गुड़, डलिया, मूंग दाल, सूजी, चना, सरसों का तेल, सोयाबीन, आटा, और अंडे आदि वितरित किए। साथ ही महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने गर्भवती माताओं के लिए संतुलित आहार और सकारात्मक विचारों का महत्व बताया। इस अवसर पर जैन ने सिलाई प्रशिक्षुओं को सिलाई किट वितरित की और कम्प्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का दौरा कर प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *