Ranchi: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के समाजशास्त्र के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कांके प्रखंड के मुरूम और कुम्हरिया गांवों का दौरा कर ग्रामीण विकास की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व सहायक रजिस्ट्रार व शिक्षक डॉ. जीसु केतन पटनायक ने किया।
Also Read : 9 जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह सम्पन्न : आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल के निर्देशन में छात्रों को कक्षा से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत से जोड़ने की यह पहल की गई है। छात्र समूहों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शासन व्यवस्था और कुप्रथाओं जैसे विषयों पर विशेष अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है।
इन रिपोर्टों के आधार पर एक समेकित ग्राम विकास रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे राज्य सरकार के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय गांवों में निःशुल्क कानूनी सलाह देने और विकास कार्यों की निगरानी करने की योजना भी बना रहा है।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को व्यवहारिक अनुभव देना और गांवों के सतत विकास में सार्थक योगदान सुनिश्चित करना है।

