हजारीबाग की घटना को लेकर वेल में घुसा विपक्ष, सरकार ने कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 19वें दिन बुधवार को 11.05 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर हुई पत्थरबाजी का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायकों ने घटना के विरोध में सदन के वेल में उतरकर प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ

Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 19वें दिन बुधवार को 11.05 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर हुई पत्थरबाजी का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायकों ने घटना के विरोध में सदन के वेल में उतरकर प्रदर्शन किया।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी सवाल उठाया कि आखिर हजारीबाग में ही लगातार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिंदुओं के पर्व-त्योहारों पर बार-बार हो रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि अपराधियों को प्रश्रय मिल रहा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के व्यापक उपयोग की मांग की।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हजारीबाग की घटना सरकार के संज्ञान में है। जिन कारणों को लेकर यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है, उन कारणों के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति सरकार गंभीर है।

उन्होंने हजारीबाग के डीआईजी और कमिश्नर से रिपोर्ट काे लेकर द्वितीय पाली में घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आश्वासन भी दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *