44 भैंसों से भरा ओवरलोड ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार — ओरमांझी पुलिस को बड़ी कामयाबी

Ranchi: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात NH-33 स्थित टोल प्लाजा के पास एक ओवरलोड ट्रक (नंo JH08K-8975) को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 44 भैंसें (16 काडा व

44 भैंसों से भरा ओवरलोड ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार — ओरमांझी पुलिस को बड़ी कामयाबी
Advertisement

Ranchi: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात NH-33 स्थित टोल प्लाजा के पास एक ओवरलोड ट्रक (नंo JH08K-8975) को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 44 भैंसें (16 काडा व 28 भैंसी) अवैध रूप से लदी पाई गईं, जो अनुमन्य सीमा से कहीं अधिक थी।

Also Read : “द टीम” ने पेश की झारखंड क्रिकेट के पुनरुत्थान की रूपरेखा, पारदर्शिता और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने पर जोर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद कुरैशी (उ.प्र.), जौनुल अंसारी (झारखंड), और मो0 फरजान (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उक्त घटना के संबंध में ओरमांझी थाना कांड संख्या 84/2025, धारा 317(5)/3(5)/6(12) भा.दं.सं. एवं 11(1)(a)(b)(c)(d) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जप्त सामान:

एक ट्रक नंबर JH08K-8975

उक्त ट्रक में लदी 44 भैंसें (16 काडा, 28 भैंसी)

टीम में शामिल अधिकारी:

थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कुमार,

एसआई बेचनराम यादव,

एएसआई उच्चय कुमार सिंह एवं अन्य सशस्त्र बल।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *