दर्दनाक सड़क हादसा, 4 युवकों की मौके पर मौत

Ajmer : जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-58

दर्दनाक सड़क हादसा, 4 युवकों की मौके पर मौत
Advertisement

Ajmer : जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर लामाना पुलिया के पास हुआ। हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

झारखंड में भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

थाना प्रभारी एएसआई हुकुम सिंह ने बताया कि पांच युवक एक कार में सवार होकर अजमेर की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार लामाना कट के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल, अजमेर में भर्ती कराया गया है।

मांगलियावास थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मृत युवकों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी युवक नागौर जिले के डीडवाना तहसील स्थित चौसला गांव के रहने वाले थे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उधर, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण तेज गति थी, नींद की झपकी, तकनीकी खराबी या कोई अन्य कारण।

हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल और मोर्चरी में एकत्र हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे पर इस जगह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, ऐसे में यहां सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किए जाने की मांग भी उठ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.