नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग , इलाके में दहशत

नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड मोहल्ले में बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई है.इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया ।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीयो ने पुलिस को दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी उपेंद्र प्रसाद और थानाध्यक्ष अरुण

Advertisement

नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड मोहल्ले में बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई है.इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया ।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीयो ने पुलिस को दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी उपेंद्र प्रसाद और थानाध्यक्ष अरुण सिंह मामले की जांच में जुट गए है।

पुलिस गोलीबारी और पत्थर बाजी में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है ।

बताया जाता है की मोहल्ले में मनचले शराब ,गांजा का अड्डा बना लिया था.जिसका विरोध करने पर बदमाशो ने कलाली रोड मोहल्ला निवासी मीना खातून के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और जमकर कर घर पर ईट पत्थर चलाई ।

पीड़िता मीना खातून ने गोंदापुर के निवासी अनिल चौधरी का पुत्र विक्की चौधरी , प्रवीन भगत का बेटा मोहित चौधरी के घर पर चढ़ कर गोलीबारी और पत्थर बाजी करने का आरोप लगाया है ।

फिलहाल नगर थाना की पुलिस गोलीबारी और पत्थरबाजी में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है । आरोपितों ने सोमवार को भी घर पर चढ़कर पीड़ित को गालियां दी है ।पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संभव है शराब माफिया कुछ अनहोनी की घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *