महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गई बाघिन, खून से लथपथ मिला शव

उमरिया। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां महुआ बीनने गए 14 वर्षीय युवक पर झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघिन ने हमला कर दिया है, बच्चे को घसीट कर लगभग 1 किलोमीटर

महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गई बाघिन, खून से लथपथ मिला शव
Advertisement

उमरिया। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे पिपरिया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां महुआ बीनने गए 14 वर्षीय युवक पर झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघिन ने हमला कर दिया है, बच्चे को घसीट कर लगभग 1 किलोमीटर दूर नाला में ले गई जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार कोल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना वन विभाग को मिलने के बाद धमोखर रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने परिजनों के साथ बफर जोन के कक्ष क्रमांक आर एफ 95 छूला कछार के सडऊहा हार में एक युवक महुआ बीन रहा था तभी बाघिन ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया और घसीट कर नाले में ले गई और वहीं बच्चे के पास बैठी रही। ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाने पर शव को छोड़ कर बाघिन भागी। मृतक बच्चा ग्राम पिपरिया वार्ड क्रमांक 13 निवासी विजय कोल पुत्र अर्जुन कोल है। घटना जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस भी आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं नियमानुसार मृत बच्चे के परिजन को 8 लाख रुपये की राशि जल्द प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि इस समय महुआ सीजन चल रहा है । जिससे बड़ी संख्‍या में ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने जाते हैं। यह तीसरी घटना है जिसमे पचली घटना पनपथा बफर, दूसरी पनपथा कोर और अब धमोखर में नाबालिग के साथ घटित हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.