जलमीनार बनाने का लोगों ने किया विरोध

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : हरमू हाउसिंग कॉलोनी में जलमीनार लगाने के विरोध में का स्थानीय बस्ती लोगों ने हरमू बाइपास रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे।

जलमीनार बनाने का लोगों ने किया विरोध
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : हरमू हाउसिंग कॉलोनी में जलमीनार लगाने के विरोध में का स्थानीय बस्ती लोगों ने हरमू बाइपास रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। जलमीनार निर्माण का विरोध करते हुए सैकड़ों लोगों ने बुलडोजर को वहां से भगा दिया। बस्तीवालों के अनुसार यहां जलमीनार बनने के बाद एक खेल का मैदान नहीं बचेगा। शहर में ऐसे भी खेल के लिए कोई खाली स्थान नहीं बची है। पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन, शादी विवाह कार्यक्रम में इस मैदान का उपयोग होता हैं।
इधर जिला प्रशासन ने विरोध को देखते निर्माण स्थल पर काफी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी थी। बस्ती के लोगों का कहना है कि यहां पर जबरन जल मीनार निर्माण कराया जा रहा है। जिस समय यहां के लोगों को पेयजल की समस्या थी, तब जल मीनार नहीं बनाया गया।

पेयजल की व्यवस्था लोगों ने कर ली, तो आब यहां जल मीनार लगाया जा रहा है। इस मैदान में बच्चे खेलते हैं। इसलिए जल मीनार दूसरी जगहों पर लगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.