पीएम आवास लाभार्थियों को 19 जून को मिलेगी फ्लैट की चाबी, सरयू राय का जताया आभार

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के लाभार्थियों ने सोमवार को जदयू विधायक सरयू राय के आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने फ्लैट की चाबी वितरण के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित कराने में उनकी पहल की सराहना करते

पीएम आवास लाभार्थियों को 19 जून को मिलेगी फ्लैट की चाबी, सरयू राय का जताया आभार
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के लाभार्थियों ने सोमवार को जदयू विधायक सरयू राय के आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने फ्लैट की चाबी वितरण के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित कराने में उनकी पहल की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ, शॉल और मिठाई देकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि विधायक सरयू राय के प्रयासों के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 19 जून को लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपे जाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े इस आवासीय मुद्दे को विधायक सरयू राय ने लगातार उठाया और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाभार्थियों का कहना था कि यदि यह प्रयास नहीं किए गए होते तो उन्हें अपने फ्लैट प्राप्त करने में और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता था।

लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि यह दिन केवल लाभार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लिए भी खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अब लोगों को उनका अपना आशियाना मिलने जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों के धैर्य और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि इतनी लंबी अवधि तक संयम बनाए रखना आसान नहीं था।

उन्होंने बताया कि आवास परिसर में अभी कुछ बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य शेष हैं। ऐसे में जब लाभार्थी वहां रहना शुरू करेंगे, तब बाकी कार्यों की निगरानी और बेहतर ढंग से की जा सकेगी। निवासियों की मौजूदगी में निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर भी प्रभावी नजर रखी जा सकेगी।

विधायक ने कहा कि फ्लैटों के हस्तांतरण की प्रशासनिक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने और प्रक्रिया को गति देने के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नीरज सिंह, सुधीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, कुंअर अतुल सिंह, संजय सिंह, आदित्य मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं समर्थक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.