पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित: पीएम मोदी

पेरिस। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय एथलीट 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने बहु-खेल महाकुंभ की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री

Advertisement

पेरिस। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय एथलीट 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने बहु-खेल महाकुंभ की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं।

शुक्रवार को एलिसी पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”भारतीय एथलीट अगले साल के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। मैं इसके सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।”

बता दें कि 2024 ओलंपिक की मेजबानी 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में फ्रांस द्वारा की जाएगी। इसमें कुल 35 स्थान होंगे, जिसमें ओलंपिक गांव के 10 किमी के भीतर स्थित चौदह स्थल 24 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेंगे। खेल पेरिस के आसपास कई स्थानों जैसे लेस यवेलिन्स, हाउट्स-डी-सीन, सीन-एट-मार्ने और सीन-सेंट-डेनिस में होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *