प्रधानमंत्री मोदी आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेला के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये नियुक्तियां देश के विभिन्न मंत्रालयों में होंगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला
Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेला के तहत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ये नियुक्तियां देश के विभिन्न मंत्रालयों में होंगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भारत सरकार के विभिन्न पदों पर ये नियुक्तियां होंगी, जिनमें ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, परिवीक्षाधीन अधिकारी, पीए, एमटीएस आदि शामिल हैं।

नए भर्ती किए गए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *