प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी अहमदाबाद

Advertisement

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचकर मां को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने मां हीराबा को कंधा दिया। इसके बाद पीएम मोदी मां के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठकर गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान में पहुंचे। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *