आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र स्थित कुआगांव के सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ व्यक्ति पर बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र स्थित कुआगांव के सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ व्यक्ति पर बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में आश्रम पहुंच गए और लोगों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने आश्रम के महंत की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, गोवंश के साथ कथित कुकर्म के गंभीर आरोपों की अलग से जांच की जा रही है।

महंत ने लगाए गंभीर आरोप

आश्रम के महंत दिग्विजय गिरी ने बताया कि वह पिछले लगभग दस वर्षों से सिद्ध शनि आश्रम में रह रहे हैं और आश्रम में मौजूद एक गाय तथा दो बछियों की देखभाल स्वयं करते हैं।

महंत के अनुसार, रविवार को तिवरलालपुर निवासी रामकेबल तिवारी आश्रम पहुंचा और गोवंशों को चराने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन उन्होंने इसकी अनुमति नहीं दी।

महंत का आरोप है कि कुछ समय बाद जब वह गोवंशों को देखने पहुंचे तो एक बछिया वहां नहीं मिली। तलाश करने पर उन्होंने आरोपी को बछिया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। मंगलवार सुबह कई साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद दास ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोमवार को महंत ने अयाना थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि महंत की तहरीर के आधार पर मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रामकेबल तिवारी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर एडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि गोवंश के साथ कथित कुकर्म के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होती है और पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.