प्रेम कुमार महतो को शहीद का मिले दर्ज़ा, दोषी पर हो कठोर कार्रवाई : बाबूलाल

Ranchi : पिछले दिनों बोकारो स्टील प्लांट बीएसएल के प्रशासनिक भवन के सामने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों पर सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज में ग्राम धावाटांड़, नावाडीह प्रखंड, बोकारो जिला के 24 वर्षीय

प्रेम कुमार महतो को शहीद का मिले दर्ज़ा, दोषी पर हो कठोर कार्रवाई : बाबूलाल
Advertisement

Ranchi : पिछले दिनों बोकारो स्टील प्लांट बीएसएल के प्रशासनिक भवन के सामने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों पर सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज में ग्राम धावाटांड़, नावाडीह प्रखंड, बोकारो जिला के 24 वर्षीय प्रेम कुमार महतो की मौत हो गई थी।

गुरुवार को नेता प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके आवास जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना प्रकट करते हुए घटना की जानकारी ली। मरांडी ने कहा कि भाजपा विस्थापितों की लड़ाई में उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मांग स्वाभाविक है। ये हक की लड़ाई लड़ रहे है, इसलिए प्रेम कुमार महतो की पुलिस की गोली से हुई मौत, उसकी शहादत है। उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले पुलिस जवान पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो तथा कठोर सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि भाजपा इस न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार और विस्थापितों के साथ खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *