झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

Dhanbad : झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने यूपी मॉडल पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वासेपुर इलाके में स्थित उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावनाओं के बीच मंगलवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया तेज कर

झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी
Advertisement

Dhanbad : झारखंड के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने यूपी मॉडल पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वासेपुर इलाके में स्थित उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावनाओं के बीच मंगलवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी।

डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम पुलिस बल के साथ वासेपुर के कमर मखदुमी रोड, नीचे मोहल्ला स्थित प्रिंस खान के आवास पर पहुंचे। बैंक मोड़ थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले के तहत घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने मकान की छत पर बने शेड को काटकर हटवा दिया।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के खाली घर में रात के समय उसके गुर्गे अड्डेबाजी करते हैं। इससे पहले भी कतरास थाना पुलिस तीन बार उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व की कार्रवाई में घर के दरवाजे और खिड़कियां भी उखाड़ी जा चुकी हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान का यह मकान नियमों के विरुद्ध बनाया गया है। आसपास के भूखंडों पर अतिक्रमण की भी जांच की जा रही है। जल्द ही अंचलाधिकारी और नगर निगम की संयुक्त टीम स्थल का निरीक्षण करेगी।

गौरतलब है कि प्रिंस खान वर्ष 2021 से फरार है और उसके खिलाफ झारखंड में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह पहले दुबई भागा था और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद पाकिस्तान या अन्य खाड़ी देशों में छिपे होने की आशंका है। यह कार्रवाई 2021 के नन्हे हत्याकांड से भी जुड़ी हुई है, जिसमें उसके घर से हथियार बरामद हुए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.