प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का दौरा करेंगे। इस दौरान वो छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव सन् 1664 में मराठा

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग का दौरा करेंगे। इस दौरान वो छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। इस किले की नींव सन् 1664 में मराठा राजा शिवाजी महाराज ने सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका के पास अरब सागर में एक द्वीप पर रखी थी।

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र के साथ कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है। वो शाम 4:15 बजे सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस 2023 समारोह में हिस्सा लेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.