सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट की विजयी बनी अल्बर्ट कंपाउंड की टीम

रांची : फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सद्भावना फुटबॉल मैच का फाइनल अल्बर्ट कंपाउंड और पत्थलकुदवा के बीच लोयोला मैदान में रविवार को खेला गया। जिसमें अल्बर्ट कंपाउंड की टीम ने टाईब्रेकर में पत्थलकुदवा को 3-1 से हरा कर जीत हासिल की। तीसरे स्थान के

Advertisement

रांची : फादर कॉन्सटेंट लीवंस इंटर टोला सद्भावना फुटबॉल मैच का फाइनल अल्बर्ट कंपाउंड और पत्थलकुदवा के बीच लोयोला मैदान में रविवार को खेला गया। जिसमें अल्बर्ट कंपाउंड की टीम ने टाईब्रेकर में पत्थलकुदवा को  3-1 से हरा कर जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए वर्द्धवान कंपाउंड और ढूमसाटोली के बीच खेले गये मैच में ढूमसाटोली 2-0 से जीता।

आज के मुख्य अतिथि धीरसेन सोरेंग, झारखंड राज्य नोडल अधिकारी, स्कूल गेम्स, जिन्होंने अपने संदेश में खेल के द्वारा खिलाड़ी अपने जीवन में अनुशासन को कैसे आत्मसात कर सकते है बताया। रांची पल्ली के मुख्य पुरोहित श्रद्धेय फादर आनंद डेविड खलखो भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट में रांची शहर से कुल 14 टीमों ने भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.