PVUNL की पहल: बिरहोर जनजाति की महिलाओं को रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण से मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता

Patratu : महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में पहल करते हुए पीवीयूएनएल (PVUNL) ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) के सहयोग से बिरहोर जनजाति की महिलाओं के लिए 35 दिवसीय रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में

PVUNL की पहल: बिरहोर जनजाति की महिलाओं को रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण से मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता
Advertisement

Patratu : महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में पहल करते हुए पीवीयूएनएल (PVUNL) ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत स्वर्णरेखा महिला समिति (SMS) के सहयोग से बिरहोर जनजाति की महिलाओं के लिए 35 दिवसीय रोप क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस प्रशिक्षण में बिरहोर समुदाय की 15 महिलाओं ने भाग लिया।

बिरहोर जनजाति को Particularly Vulnerable Tribal Group (PVTG) के रूप में जाना जाता है, जो लंबे समय से मुख्यधारा के विकास से वंचित रहा है। उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण से पहले इन महिलाओं ने कभी किसी औपचारिक कौशल विकास कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था।

7 मार्च को हुआ प्रशिक्षण का समापन

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनु सहगल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके समर्पण और सीखने की लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोप क्राफ्ट जैसे कौशल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे।

आर्थिक सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के रोप क्राफ्ट उत्पाद बनाना सीखा। इन उत्पादों से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होंगे, क्योंकि ये पूरी तरह से इको-फ्रेंडली हैं।

पीवीयूएनएल की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे आदिवासी समुदाय की महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह भी मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *