अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद। रामनगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होंगे। अयोध्या जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी

Advertisement

मुरादाबाद। रामनगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होंगे। अयोध्या जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। जिसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, हरिद्वार, अमृतसर आदि रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए संचालित की जा सकती हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर अयोध्या दिल्ली, अमृतसर और हरिद्वार से स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन होने से मुरादाबाद के अलावा रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर और रामनगर के लोग भी ट्रेन के जरिए अयोध्या जा सकेंगे। अगर हरिद्वार से अयोध्या के बीच सीधी ट्रेन का संचालन होगा तो पर्यटक अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ ही हरिद्वार जाकर गंगा में स्नान भी कर सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.