पुंछ में सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

पुंछ। पुंछ जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सेना के दो वाहनों पर गुरुवार शाम को आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो

Advertisement

पुंछ। पुंछ जिले के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-बफलियाल सड़क पर अपने गंतव्य की ओर जा रहे सेना के दो वाहनों पर गुरुवार शाम को आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए हैं।

सेना ने एक बयान में कहा है कि बुधवार को इलाके में ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डेरा की गली (डीकेजी), थानामंडी, राजौरी में एक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जम्मू के पुंछ में बफलियाज औरथानामंडी रोड के बीच आतंकियों ने भारतीय सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी आतंकवादियों को उनके हमले का जवाब दिया।

सेना की ओर से इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि गुरुवार को दिन में लगभग 3:45 बजे सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इस चल रहे ऑपरेशन में तीन जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा सेना के 3 जवानों के घायल होने की खबर है। हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। यह ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा है।

इससे पहले मंगलवार देर रात को पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में सशस्त्र पुलिस की छठी वाहनी के परिसर में संदिग्ध धमाका हुआ था। इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच की है। हालांकि बुधवार देर रात तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *