बारिश का कहर, स्कूल बंद और नदियां उफान पर

Khunti : खूंटी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दो दिनों में हुई मूसलधार बारिश से जिले की नदियां, नाले और जलप्रपात उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 12वीं कक्षा

बारिश का कहर, स्कूल बंद और नदियां उफान पर
Advertisement

Khunti : खूंटी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते दो दिनों में हुई मूसलधार बारिश से जिले की नदियां, नाले और जलप्रपात उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही, मौसम विभाग ने खूंटी को रेड जोन में रखते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

Also Read : ईरान से निकाले गए भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंचे, परिवारों में खुशी का माहौल

जिले के प्रसिद्ध पेरवांघाघ, पंचघाघ, सप्तधारा, उलूंग, पांडूपुड़िंग और रिमिक्स जलप्रपात बेहद तेज बहाव के साथ बह रहे हैं, जो किसी भी समय खतरा बन सकते हैं। इन जलप्रपातों का वर्तमान रूप देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है।

लगातार बारिश के कारण खेत-खलिहान जलमग्न हो चुके हैं, और नालियों का पानी सड़कों और घरों में घुसने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र खूंटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजन चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 98.76 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। गुरुवार को दिन और रात में बारिश जारी रहेगी, जबकि शुक्रवार से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले पांच दिनों तक मध्यम से तेज वर्षा, बिजली गिरने और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 25.26 डिग्री और न्यूनतम 23.24 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है।

प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें। जिले के कई हिस्सों में राहत और बचाव दल को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *