केशरवानी समाज को एक सूत्र में पिरोने निकला रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा

11वें वैवाहिक परिचय, प्रतिभा सम्मान सह मिलन समारोह को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क, समाज के अधिकाधिक लोगों से जुटने की अपील मुकेश रंजन Ranchi : रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा की ओर से आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले वृहद 11वें वैवाहिक परिचय,

केशरवानी समाज को एक सूत्र में पिरोने निकला रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा
  • 11वें वैवाहिक परिचय, प्रतिभा सम्मान सह मिलन समारोह को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क, समाज के अधिकाधिक लोगों से जुटने की अपील

मुकेश रंजन
Ranchi : रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा की ओर से आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले वृहद 11वें वैवाहिक परिचय, प्रतिभा सम्मान सह मिलन समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जिला सभा ने नगर एवं ग्राम सभाओं में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

रांची जिला केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरी के नेतृत्व में महामंत्री रूपेश केशरी, कोषाध्यक्ष रवि कुमार केशरी तथा उपाध्यक्ष सह सलाहकार राधेश्याम केशरी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वजातीय बंधुओं से सीधा संवाद किया। अभियान के दौरान मधुकम, बोड़ेया, पिठोरिया, चौली, चुटिया, ईटकी, ठाकुरगांव एवं राय-खलारी में नगर एवं ग्राम सभा के पदाधिकारियों तथा समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर समारोह के उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठकों में समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा केशरवानी समाज को एकजुट कर एक मजबूत सामाजिक सूत्र में पिरोने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह समारोह केवल मिलन का अवसर नहीं, बल्कि समाज की प्रतिभाओं, वरिष्ठजनों और जरूरतमंद परिवारों को एक साझा मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

समारोह में विवाह योग्य युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, समाज के वरिष्ठजनों का अभिनंदन तथा समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की योजना है। इसके साथ ही विधवा एवं विधुर स्वजातीय बंधुओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने और इस मंच के माध्यम से उनके लिए उचित जीवनसाथी उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम एवं नगर सभाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला सभा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस सामाजिक पहल का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता की मिसाल कायम करें।

सभा का संदेश स्पष्ट है—समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में है और इस समारोह के माध्यम से उसी एकता को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.